गोंडा।भाजपा ने गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ‘राजा भैया’ को तीसरी बार भी भरोसा जताते हुए टिकट दिया है। उन्हें गोंडा संसदीय सीट से प्रत्याशी बनाया है। राजा भैया को टिकट मिलने से समाज सेवी व भाजपा नेता ओम प्रकाश पांडेय ने लोगों को बधाई देते हुए एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। भाजपा से लगातार गोंडा संसदीय सीट से से दो बार सांसद रह चुके हैं।
भारतीय जनता पार्टी व पीएम नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार भी विश्वास जताते हुए गोंडा संसदीय सीट से टिकट दिया है। पहले ही लिस्ट में राजा भैया सहित 51 लोगों का नाम शामिल था, जो सभी उत्तर प्रदेश के थे। इसकी सूचना जैसे ही जिले में पहुंची भाजपा नेताओ व राजा भैया के समर्थकों में खुशियां मनाई जाने लगी। मंगलवार को ओमप्रकाश पांडेय जो भाजपा नेता ओमप्रकाश ने खुशी का इजहार करते हुए अपने समर्थकों का मुंह मीठा कराया है । भाजपा नेता ने कहा कि इस बार भी जनता के सहयोग से कीर्तिवर्धन सिंह राजा भैया की नैया पार होगी। उन्होंने कहा कि अभी से ही कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में डोर टू डोर प्रचार के लिए जुट जाएं। केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा कराए गए कार्यों की जानकारी सभी लोगों को दें। ओम प्रकाश पांडेय ने कहा भारतीय जनता पार्टी की केंद्र व प्रदेश सरकार जो कहती है वो करती है।

