रामसनेहीघाट,बाराबंकी।शुक्रवार की सुबह लगभग 9:30 बजे नीरज यादव निवासी सुमेरगंज अपने बच्चों को एक निजी स्कूल छोड़ने बाइक से जा रहा था। एकाएक आधुनिक स्कूल के पास तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से योगीता उर्फ मिस्ठी पुत्री नीरज यादव 6 वर्ष वातिका उर्फ तरु पुत्री पंकज यादव की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। वहीं बाइक चालक नीरज के ऊपर ट्रक का पहिया चढ़ जाने से नीरज गंभीर रूप से घायल हो गया।

उसे सीएचसी लाया गया। हालत नाज़ुक देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया। सूचना पर घटनास्थल पर सीओ व प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे और घायल को सीएचसी रामसनेहीघाट भेजवाया। जहां डॉक्टरों ने जिला स्पताल रिफर कर दिया है। और दोनों मासूम बच्चियों के शवों को जिला मुख्यालय पीएम के लिए भेजा गया है।

