बाराबंकी।पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा जिले में अपराध एवं अपराधियों पर नकेल लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत 18 फरवरी 2024 को 16 अदद चोरी की बाइकों के साथ 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया था।
उसी क्रम में 23 फरवरी 2024 को पूर्व जानकारी व मैनुअल इंटेलीजेन्स की मदद से थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा 02 अन्य शातिर ऑटोलिफ्टर नान बाबू पुत्र छोट्टन निवासी सकरौरा थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा व रहीस पुत्र शरीफ निवासी नई बाजार थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा को सूतमिल तिराहा थाना कोतवाली नगर के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तगणों के कब्जे व निशांदेही पर विभिन्न स्थानों से चोरी की गई 06 अदद बाइक बरामद की गईं। उक्त सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर में मु0अ0सं0 158/2024 धारा 41/411/467/468/471 भादवि पंजीकृत किया गया है।

