मसकनवा,गोंडा।छपिया थाना क्षेत्र के धानेपुर गांव में बुधवार की रात एक और नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मामला धानेपुर ग्राम के मजरा मिर्जापुर का हैं। इस प्रकरण में विवाहिता के मायके वालों ने दहेजहत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
मृतका के पिता श्रीनिवास निवासी सुकलामपुर थाना बृजमनगंज जनपद महाराजगंज ने छपिया थाने में शिकायती पत्र दिया है। दिये गये पत्र में आरोप लगाया है कि उसकी पुत्री मधु (22) वर्ष की शादी जून 2022 में हिंदू रीतिरिवाज के मुताबिक विशाल पुत्र स्व• उदयराज बृजवासी निवासी धानेपुर के मजरा मिर्जापुर थाना छपिया में किया था। आरोप हैं कि शादी के बाद जब मेरी बेटी ससुराल से वापस लौट कर मेरे घर आई तो बताया कि उसके ससुराल वाले कम दहेज की बात को लेकर बहुत प्रताड़ित करते हैं। आरोप है कि मेरे द्वारा बहुत समझाने के बाद मेरी लड़की एक सप्ताह पहले ससुराल गई थी। जहां पर उसका पति विशाल व सास शोभावती उर्फ सरोज ने दान दहेज को लेकर मेरी लड़की मार डाला। थानाध्यक्ष सतेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि मृतका के पिता के तहरीर पर पति और सास के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर, शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

