गोण्डा।समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव वरिष्ठ नेता एवं गौरा विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय कार्यकर्ता रईस अहमद उर्फ बाब्बू प्रधान के नेतृत्व में मंगलवार को बढ़ती महंगाई,किसानों की समस्याओं तथा स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग को लेकर एक विशाल पदयात्रा निकाली गई।यह पदयात्रा उनके आवास रेडवालिया से शुरू होकर गौरा चौकी बाजार तक पहुंची,जहां बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लिए हुए तथा सिर पर यूरिया खाद की बोरी रखकर सरकार की नीतियों के विरोध में नारेबाजी करते नजर आए। प्रदर्शनकारियों ने बढ़ती महंगाई, खाद की कमी, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की।
इसके बाद रईस अहमद कार्यकर्ताओं संग मनकापुर तहसीलदार सुभद्रा प्रसाद को महामहिम राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जनहित से जुड़ी दस प्रमुख मांगें उठाई गईं।
ज्ञापन में बिजली दरों में कमी, रसोई गैस सिलेंडर की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा गैस की कीमतों में कमी, पेट्रोल-डीजल के बढ़े हुए दाम वापस लेने और किसानों को समय से खाद एवं उर्वरक उपलब्ध कराने की मांग की गई।
इसके अलावा छपिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा बभनजोत (बुक्कनपुर) सीएचसी में 100 बेड की सुविधा उपलब्ध कराने, हृदय रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ सहित अन्य चिकित्सकों की नियुक्ति करने की मांग भी रखी गई। कार्यकर्ताओं ने विकास खंड छपिया और बभनजोत में अग्निशमन केंद्र स्थापित करने की भी मांग की।
ज्ञापन में छात्रों के भविष्य के साथ हो रहे पेपर लीक जैसे मामलों पर रोक लगाने तथा समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर दर्ज किए जा रहे कथित फर्जी मुकदमों और पुलिस उत्पीड़न को बंद करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई।
रईस अहमद उर्फ बब्बू प्रधान ने कहा कि जनता महंगाई, बेरोजगारी और मूलभूत सुविधाओं के अभाव से परेशान है। यदि सरकार जल्द ही इन समस्याओं का समाधान नहीं करती है तो समाजवादी पार्टी जनहित के मुद्दों को लेकर आंदोलन को और तेज करेगी।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष राम जीत निसाद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मोहन लाल यादव जिला सचिव अशोक यादव जिला पंचायत सदस्य अनुराग पटेल राष्ट्रीय सचिव लोहिया वहिनी विजय यादव प्रदेश सचिव महेश यादव प्रदेश सचिव राहुल यादव राम जीत निडर निडर जिला सचिव युजन सभा महेश वर्मा लोहिया वाहनी ,नरेंदर यादव, प्रतिभा यादव महिला सभा विधानसभा अध्यक्ष वीडियो पदाधिकारी रामकिशन पासवान
विधान अध्यक्ष लोहिया वाहिनी, मुलायम सिंह यादव राजकुमार यादव सलमान खान वहीदुल्ला खान राजकुमार प्रजापति गोलू प्रजापति जमाल अरशद वलीउल्लाह नियाज अहमद संतोष यादव पिछड़ा परकोष्ठ राजकुमार गौतम मुन्ना लाल चौहान अमृत नाथ विधानसभा अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव विधानसभा अध्यक्ष युजन सभा दिलीप वर्मा सरवन वर्मा आशुतोष वर्मा अमरनाथ गौतम जय नाथ भारती सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

