गोण्डा।शिक्षा क्षेत्र तरबगंज के अन्तर्गत कंपोजिट विद्यालय करनीपुर में बुधवार को नवारंभ उत्सव और अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।इसके अन्तर्गत 3 से 6 वर्ष के बच्चों को बालवाटिका तथा 6 वर्ष पूर्ण कर चुके बच्चों को कक्षा 1 में नामांकन के लिए अभिभावकों को प्रोत्साहित किया गया।
इस अवसर पर ईप्रअ महताब अहमद सहायक अध्यापक अनिल कुमार पाण्डेय,संतोष सिंह,मुकेश वर्मा,सनोज कुमार,इंद्रेश कुमार गुप्त,गौतम बुद्ध वर्मा,अयोध्या प्रसाद तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्री माया देवी,माधुरी आदि उपस्थित रहे।

