मनकापुर।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मनकापुर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य और आधुनिक शिक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में ए.आई. लैब का उद्घाटन विधायक मनकापुर रमापति शास्त्री व ब्लॉक प्रमुख जगदेव चौधरी ने किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा की एआई लैब बालिकाओं को तकनीकी ज्ञान,नवाचार और डिजिटल युग की नई संभावनाओं से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
निश्चित ही यह ए.आई. लैब छात्राओं के सपनों को नई उड़ान देने और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने में सहायक सिद्ध होगी।इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी मनकापुर हर्षित पांडे,खंड शिक्षा अधिकारी नवाबगंज हेमलता तिवारी,खंड शिक्षा अधिकारी वजीरगंज श्रवण कुमार,एआरपी मयंक मिश्रा इंदु प्रताप सिंह फिरोज अहमद तथा कस्तूरबा गांधी विद्यालय के अध्यापक उपस्थित रहे।

