इक़बाल शाह
गोण्डा।शहर के मोहल्ला रकाबगंज से यूपी एटीएस की टीम द्वारा की गई छापेमारी में उठाए गए धार्मिक किताबों के व्यवसायी इरशाद उर्फ शेरू को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।जाँच टीम ने आदिल के बारे में इरशाद उर्फ शेरू से की गई लम्बी पूछताछ में किसी भी तरह की देश विरोधी गतिविधियों व आतंकी गतिविधियों का दूर दूर तक वास्ता नहीं निकला। जिसके चलते सोमवार को व्यवसायी को छोड़ दिया गया। इरशाद उर्फ शेरू के घर पहुंचते ही परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली।
बीते रविवार को उस समय शहर में सनसनी फैल गई थी। जब टीम ने शहर के रकाबगंज मोहल्ले में इस्लामिक किताबों की दुकान कर रहे इरशाद उर्फ शेरू को किसी घटना से संबंधित मामले में पूछताछ के लिए उसकी दुकान से उठाकर कर फैजाबाद ले गई। जिस पर पूरे जिले में इरशाद उर्फ शेरू की आतंकी होने की तरह तरह की चर्चाएं शुरू हो गई। सारा मामला उस समय खुला जब जाँच टीम ने इरशाद उर्फ शेरू को सोमवार को लम्बी पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है। घर पहुंचे युवक इरशाद उर्फ शेरू ने बताया कि फैजाबाद में उसकी रिश्तेदारी है। जहां आदिल नाम के युवक ने फैजाबाद में रह रहे अपने मकान मालिक के यहां कोई घटना को अंजाम दिया था। बताया जाता है कि आदिल का इरशाद उर्फ शेरू से कुछ रिश्ता होने के चलते टीम ने रविवार को उसी मामले में इरशाद की दुकान पर पहुंच पूछताछ कर उसे अपने साथ फैजाबाद ले गई। जहां गहनता से पूछताछ की गई। पूछताछ में आदिल की ओर से की गई घटना से कोई साक्ष्य न मिलने के कारण जाँच टीम ने उसे छोड़ दिया।

