कर्नलगंज,गोण्डा।करनैलगंज कोतवाली की नगर व ग्रामीण इलाके में अधिकारियों व कर्मचारियों की अड़ियल रवैए के चलते तालाब व नजूल की बेशकीमती जमीन पर दबंगों व छुटभैयो द्वारा कब्जा किए जाने की शिकायत पर खानापूर्ति कर ठंढे बस्ते में डाल दिया जाता है। जिससे दबंग भू माफियाओं के हौंसले बुलंद हैं।

कर्नलगंज नगर के निवासी सुरेन्द्र सिंह, हरप्रीत सिंह, परमजीत सिंह,राजेन्द्र सिंह, बलजीत सिंह श्री गुरुद्वारा सिंघ सभा के लोगों ने जिले के उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र देकर गुरुद्वारा परिसर के पीछे अवैध रुप से बिना नक्शा पास कराये ताल बावली व अन्य भूमि पर अवैध रूप से निर्मित मकान को ढहाए जाने की गुहार लगाई है।
ताजा मामला बावली गाटा संख्या 249/2156 व नजूल की वेशकीमती भूमि का है। यहाँ के सुरेन्द्र सिंह, हरप्रीत सिंह, परमजीत सिंह,राजेन्द्र सिंह, बलजीत सिंह श्री गुरुद्वारा सिंघ सभा करनैलगंज गोण्डा ने अधिकारियों को दिये गये पत्र में आरोप लगाया है कि अमित चौरसिया पुत्र विजय चौरसिया व अन्य निवासी मोहल्ला गांधीनगर द्वारा गुरुद्वारा परिसर के पीछे स्थित बेशकीमती जमीन पर अवैध रुप से बिना नक्शा पास कराये दबंगों द्वारा मकान बनवा लिया गया है, व नजूल भूमि की ओर गेट लगाकर बेशकीमती सरकारी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है।
शिकायत कर्ताओं ने उपरोक्त अवैध निर्मित मकान को गिरवाये जाने की मांग की है। इस संबंध में एसडीएम करनैलगंज विशाल कुमार संपर्क किया गया तो बात नहीं हो पाई।

