गोन्डा।स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत किसान डिग्री कॉलेज बनगांव कटरा बाजार गोंडा में टैबलेट वितरण समारोह का आयोजन किया गया।जिसमें 121 बच्चों को टैबलेट वितरण किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शमा अंसारी अध्यक्ष,नगर पंचायत कटरा बाजार एवं विशिष्ट अतिथि सत्यजीत पांडे प्रधान प्रतिनिधि रामापुर रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के संरक्षक बैजनाथ दूबे पूर्व विधायक कटरा बाजार द्वारा किया गया।कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के उप प्रबंधक अखिलेश दूबे, राघव राम पांडेय पूर्व प्रधान बनगांव ,संजय पांडेय प्रधान प्रतिनिधि पूरे बदल ,दद्दन शुक्ला समाजसेवी कटरा बाजार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

