मुश्ताक अहमद
लखनऊ।प्रदेश में भीषण ठंड और घने कोहरे का कहर जारी है। शनिवार को पूर्वांचल समेत प्रदेश भर घने कोहरे से लिपटा रहा।शनिवार के लिए मौसम विभाग ने यूपी के 40 जिलों में अत्यधिक घने कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया है। साथ ही तराई व पूर्वांचल समेत प्रदेश के 40 जिलों के लिए अत्यधिक शीतदिवस की चेतावनी है।सूबे के इन जिलों में दिन के तापमान में भारी गिरावट के आसार हैं।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि रविवार से यूपी में लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं इसके असर से दिन के तापमान में 2 डिग्री तक की बढ़त आएगी साथ ही कोहरे के घनत्व में थोड़ी कमी आएगी।
बता दें कि शुक्रवार को वाराणसी,प्रयागराज,कानपुर,दिल्ली और उत्तराखंड से सटे जिलों में घने कोहरे के साथ सर्द पछुआ हवाएं चलीं।राजधानी लखनऊ समेत यूपी के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज हुई।घने कोहरे से आगरा,बरेली,कुशीनगर और गोरखपुर में सुबह के समय दृश्यता शून्य तक पहुंच गई।बहराइच में 20 मीटर,अलीगढ़ और फर्रुखाबाद में 30 मीटर तक दृश्यता रही।
इन जिलों में घने कोहरे का रेड अलर्ट
सूबे के इन जिलों में अत्यधिक घने कोहरे का मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है।
कौशांबी,प्रयागराज,फतेहपुर,प्रतापगढ़,वाराणसी,भदोही, जौनपुर,गाजीपुर,आजमगढ़,मऊ,बलिया,देवरिया,गोरखपुर, संतकबीरनगर,बस्ती,कुशीनगर,महाराजगंज,सिद्धार्थनगर, गोंडा,बलरामपुर,श्रावस्ती,बहराइच,लखीमपुर खीरी,कन्नौज, कानपुर देहात,कानपुर नगर,उन्नाव,रायबरेली,अमेठी, सुल्तानपुर,अयोध्या,अंबेडकरनगर, सहारनपुर,शामली, मुजफ्फरनगर,बागपत,मेरठ,मथुरा,हाथरस,एटा,आगरा, फिरोजाबाद,मैनपुरी,इटावा,औरेया,बिजनौर,मुरादाबाद, रामपुर,बरेली और पीलीभीत शामिल है।
इन जिलों में दिन के पारे में बड़ी गिरावट के आसार
प्रतापगढ़,जौनपुर,गाजीपुर,आजमगढ़,मऊ,बलिया,देवरिया, गोरखपुर,संतकबीरनगर,बस्ती,कुशीनगर,महाराजगंज, सिद्धार्थनगर,गोंडा,बलरामपुर,श्रावस्ती,बहराइच,लखीमपुर खीरी,सीतापुर,हरदोई,उन्नाव,लखनऊ,बाराबंकी,रायबरेली, अमेठी,सुल्तानपुर,अयोध्या,अंबेडकरनगर,सहारनपुर,शामली, मुजफ्फरनगर,बिजनौर,अमरोहा,मुरादाबाद,रामपुर,बरेली, पीलीभीत,शाहजहांपुर,संभल और बदायूं है।

