बलरामपुर।शुक्रवार को थाना अध्यक्ष गैंड़ास बुजुर्ग राजीव मिश्रा के नेतृत्व में मिशन-शक्ति अभियान के अन्तर्गत एंटी रोमियो टीम/मिशन शक्ति ,उपनिरीक्षक शुभम् यादव(टीम प्रभारी), आरक्षी सतेंद्र कुमार आरक्षी अभिषेक वर्मा महिला आरक्षी सुप्रिया सिंह, महिला आरक्षी गरिमा सिंह द्वारा विभिन्न ग्राम सभा रेहरामाफी और रामपुर मुरार में चौपाल लगाकर तथा श्री रामतीरथ चौधरी कन्या इंटर कॉलेज में कार्यशाला आयोजित कर सभी लोगो को महिला अपराध – महिला हिंसा, लैंगिग उत्पीडन आदि के बारे में बताया गया तथा साइबर अपराधों जैसे- OTP शेयरिंग,लकी ड्रा फ्रॉड कॉल, स्मॉर्ट एडिटिंग वीडियो कॉल,बैंकिंग फ्रॉड,पेंशन धोखाधड़ी आदि से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया।
1090, यूपी आपातकालीन 112 एबुलेंस सेवा 102/108 महिला हेल्पलाइन 181 व साइबर हेल्पलाइन नं० 1930/155260, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नं० 1076व मादक पदार्थों के सेवन व उनसे होने वाले दुष्परिणामों के संबंध में व यातायात नियमों के बारे में,बाल विवाह तथा दहेज प्रथा जैशी कुरीत के बारे में जागरूक किया गया।

