हरीश कुमार गुप्ता
बलरामपुर। कोतवाली देहात पुलिस ने नाबालिग के अपहरण के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मनीष उर्फ सुमित कुमार पांडेय पुत्र राजकुमार पांडेय निवासी ग्राम पांडेयपुरवा तारी परसोहिया थाना इटियाथोक,जनपद गोण्डा के रूप में हुई है।
उसके खिलाफ थाना कोतवाली देहात पर मुकदमा संख्या 228/2025 धारा 137(2)/96 बीएनएस व 16/17 पाक्सो एक्ट दर्ज था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे सुहागिनपुरवा से दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अनुज कुमार यादव और कांस्टेबल संदीप निषाद शामिल रहे।

