हरीश कुमार गुप्ता
बलरामपुर।जहां एक तरफ सरकार स्मार्ट गांव बनाने की बात करती हैं वहीं कई गाँव ऐसे हैं जहां आज़ादी से लेकर आज तक ग्रामीणों को चलने के लिए पक्की सड़क नसीब नहीं हो पाया।
विकास खण्ड उतरौला अंर्तगत श्रृंगार जोत मार्ग से बभनी बुर्जुग डीह को जोड़ने वाली सड़क का डामरीकरण किया गया है किंतु आगे का मार्ग कच्ची होने के कारण किसी नर्क से कम नहीं है। मुख्य रूप से तीन किलोमीटर दूरी तक बन जाने से देवरिया अर्जून को जोड़ने वाली इस सड़क से दर्जनों गांवों के लोगों का मार्ग सुलभ हो जाएगा।
बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र होने के कारण बरसात में चलने के लायक यह सड़क नहीं रहता। लंबे समय से क्षेत्र वासी सीसी सड़क बनवाने की मांग करते आ रहे हैं किंतु किसी जनप्रतिनिधि ने इस समस्या की तरफ ध्यान नही दी। बभनी बुर्जुग, तिलखी बढ़या, मटियारिया कर्मा, मोहनजोत, के किसानों की खेती योग्य जमीन है जो गनियारी के नाम से जाना जाता है, किसानों को मशीन, ट्रैक्टर आदि लाने ले जाने में नाकों चने चबाने पड़ते हैं। मिट्टी के इस सड़क को दबंगों ने काट कर खेत बना लिया है यदि इस पर कोई कार्य नहीं किया गया तो निकट भविष्य में सड़क का अस्तित्व ही समाप्त हो जाएगा। सीता राम, माधव शरन श्रीवास्तव, भगवत प्रसाद मिश्रा, वेद व्रत मिश्रा, जगराम यादव, ने शासन प्रशासन से सड़क बनवाने की मांग की है।

