इटावा।जनपद इटावा के जांबाज वेटर्न्स कर्नल रामकुमार भदौरिया का स्वर्गवास हो सूचना मिलते ही इंडियन वेटर्न्स आर्गेनाइजेशन संगठन ने अपने सभी वेटर्न्स को सूचित करने के साथ साथ जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कार्यालय में भी सूचित कर दिया कि हमारे पूर्व ई सी एच एस इंचार्ज वेटर्न्स कर्नल रामकुमार भदौरिया का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है तथा ढाई बजे के करीब उनका पार्थिव शरीर इटावा पहुंच जाएगा।
उन्हीं के आवास पर राष्ट्रीय पूर्व सैनिक संगठन इंडियन वेटर्न्स आर्गेनाइजेशन के जिला अध्यक्ष के के त्रिपाठी अपनी जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी रणवीर राजावत, रणवीर चौहान, जागेंद्र चौहान, सुनील तिवारी, राजेश तिवारी, अनिल चतुर्वेदी आदि राम तथा सभी सक्रिय सदस्यों ने मिलकर उनको अंतिम सलामी तिरंगा झंडा उढा रीत माला चढ़ा करके सलामी दी इसमें अन्य संगठन शामिल थे जिनमें रघुराज, कृपाल सिंह, प्रताप भदौरिया, नारायण भदौरिया उदय प्रताप भी इसमें शामिल थे उन्होंने भी इंद्रजीत भदौरिया हरपाल भदौरिया, सोहनलाल, उपेंद्र भदौरिया आदि ने पुष्पांजलि अर्पित कर सलामी दी फिर जमुना घाट पर भी उनको अंतिम सलामी दी गई उसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया।

