हरीश कुमार गुप्ता
बलरामपुर।थाना सादुल्लानगर पुलिस ने छेड़खानी व पोक्सो एक्ट से संबंधित मुकदमे में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
मामला 26 अगस्त का है, जब एक पीड़िता के परिजनों ने तहरीर दी थी कि आरोपी नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसे लखनऊ ले जा रहा था। इस दौरान रास्ते में सुनसान जगह पर छेड़खानी की गई और विरोध करने पर मारपीट कर जबरन दबाव बनाने की कोशिश की गई। पीड़िता के बयान पर थाना सादुल्लानगर में मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेंद्र प्रताप सिंह की देखरेख में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने आरोपी निशाल उर्फ कल्लू पुत्र विजय कुमार निवासी अहिरौला को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
गिरफ्तार करने वाली टीम में व उनि सुरेंद्र प्रताप सिंह,हेकां सुरेंद्र सिंह और कां उदय राज शामिल रहे।

