खरगूपुर,गोंडा।श्री चतुर्भुजी नाथ मंदिर ग्राम चतुर्भुजवा महादेवा कला में आयोजित हो रहे श्री शिवमहापुराण कथाअमृत के दूसरे दिन वशिष्ठ पीठाधीश्वर डॉ रामविलास दास वेदांती ने दक्ष प्रजापति के घर भगवती सती के प्राकट्य उत्सव की कथा कही,जिनका नाम उमा और सती उनके गुणों के आधार पर रखी गयी।

महाराज जी ने कहा कि ज्ञानवापी मन्दिर में हिन्दुओं को पूजन का अधिकार मिलना सनातन की बड़ी जीत है।साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से मैं वार्ता करके मैं कहुंगा कि जिस तरह प्रदेश के हजारों मन्दिरों का जीर्णोद्धार उन्होंने किया है उसी तरह भगवान चतुर्भुजीनाथ मन्दिर का भी जीर्णोद्धार कर इसका उद्घाटन अपने हाथों से करें।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संयोजक पीठाधीश्वर संत राघवेश दास वेदांती, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह अश्विनी, राम कृपाल शुक्ल,संतोष घनश्याम शुक्ला, राम बनारस शुक्ल, मंशाराम तिवारी,बच्चन बाबू तिवारी, विजय शुक्ला,रोहिणी नन्दन पाण्डेय, इन्द्र देव पाण्डेय, सहित सैकड़ों क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

