-अरशद हुसैन की बेटी की शादी में पहुंचे थे पूर्व मुख्यमंत्री
-लूट,हत्या व भूमाफियाओं का प्रदेश बन गया है उत्तर प्रदेश:अखिलेश
इक़बाल शाह
गोण्डा।जिले में एक शादी समारोह में शिरकत करने पहुंचे प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा को घेरते हुए प्रदेश की कानून व्यवस्था पर तीखा प्रहार किया। प्रदेश में बढ़ रही लूट हत्या व भूमाफियाओं के दबदबे पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कानून व्यवस्था को ढेंगा दिखाने वाली घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि अब तो हंसिया दिखाकर बैंक लूटे जा रहे है।

शनिवार को गोण्डा पहुंचे सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश की कानून व्यवस्था के साथ साथ भ्रष्टाचार व जीरों टॉलरेंस पालिसी पर जमकर निशाना साधा। जिले में सपा जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन की बेटी की शिदी समारोह में पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा को घेरते हुए कहा कि प्रदेश की सरकार कानून व्यवस्था टाइट होने की बात करती है। जबकि यहाँ तो बदमाश बेखौफ होकर हंसिया दिखाकर बैंक लूट ले जा रहे है। उन्होंने कहा कि भूमाफिया का सारा काम भाजपा के लोग ही कर रहे है। उन्होंने गोरखपुर में बोले गए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बात को ही दोहरा दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री खुद ही कह रहे है कि भूमाफियाओं पर लगाम लगाए। जब गोरखपुर में ही भूमाफियाओं पर लगाम नहीं लग पा रहा है तो और जिलों का क्या हाल होगा। रोजगार पर कहा कि भाजपा की सरकार रोजगार देने की बात करती है। जबकि बेरोजगारी इतनी ज्यादा बढ़ी हुई है कि यहां का बेरोजगार युवक जान जोखिम में डालकर इसराइल जाने को तैयार हो रहा है। उनका कहना है कि घर म़े रोजगार दे नहीं पाए तो उन बेचारे युवकों को बाहर रोजगार तलाशने के लिए जाना पड़ रहा। पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि गोण्डा में अभी हाल ही में एक युवक अंकित तिवारी की हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर भी सवाल खड़े किए।

