हरीश कुमार गुप्ता
बलरामपुर।युवा कल्याण विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किए जाने और खेलकूद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंगल दलों को खेल किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में विधायक बलरामपुर सदर पलटूराम और विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। दोनों विधायकों ने जनपद के विभिन्न विकासखंडों से चयनित 306 मंगल दलों को खेल किट वितरित की।
इस मौके पर विधायक पलटूराम ने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में युवा खिलाड़ियों के हित में कई योजनाएं चला रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में खेल मैदान और स्टेडियम का निर्माण कर प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया जा रहा है, साथ ही खेल किट उपलब्ध कराकर खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर दिया जा रहा है।कार्यक्रम के दौरान विधायकों ने मंगल दलों के खिलाड़ियों से संवाद भी किया।जिला युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि जनपद के सभी विकासखंडों से चयनित दलों को यह किट उपलब्ध कराई गई है।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्त, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

