हरीश कुमार गुप्ता
उतरौला,बलरामपुर।राजकीय कन्या इण्टर कालेज उतरौला के छात्राओं के विरोध के कारण कालेज के बगल बन रहे सेल्फी प्वाइंट की जगह अब अटल चौक बनाया जाएगा। यह फैसला आदर्श नगर पालिका परिषद उतरौला अध्यक्ष सविता गुप्ता,तथा कालेज प्रधानाचार्य,व नपाप सभासदों ने नपाप उतरौला कार्यालय में हुई बैठक में लिया गया। इस बैठक में आपस में सहमति होने पर इसकी सूचना विधायक राम प्रताप वर्मा ने जिलाधिकारी को दी।
जिलाधिकारी के सहमति पर अटल चौक का निर्माण शुरू हो गया। विगत दिनों आदर्श नगर पालिका परिषद उतरौला ने बोर्ड की बैठक में राजकीय कन्या इंटर कालेज उतरौला के सामने पड़ी खाली भूमि पर सेल्फी प्वाइंट बनाने का प्रस्ताव पारित किया था। इसपर नपाप ने टेन्डर निकाल कर सेल्फी प्वाइंट बनाने का निर्माण कार्य शुरू करा दिया। इसकी भनक कालेज की छात्राओं को लगने पर इस जमींन पर सेल्फी प्वाइंट बनाने का विरोध छात्राओं ने करते हुए इस जगह पर छात्राओं के लिए साईकिल स्टैंड बनाए जाने की मांग नपाप व प्रशासन से की। छात्राओं ने अपनी मांगों को लेकर बीते समाधान दिवस में अधिकारियों को ज्ञापन दिया। छात्राओं व नपाप के बीच बढ़ते विवाद पर आदर्श नपाप उतरौला अध्यक्षा श्रीमती सविता गुप्ता ने कन्या इंटर कालेज उतरौला के प्रधानाचार्य व सभासदों के साथ नपाप कार्यालय पर बैठक बुलाई। बैठक में आम सहमति बनी कि सेल्फी प्वाइंट बनने से छात्राओं के मर्यादा पर असर पड़ सकता है। इसलिए इस जगह पर सेल्फी प्वाइंट न बनाकर भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के नाम से अटल चौक बनाकर उसमें उनकी प्रतिमा लगाई जाए।
छात्राओं का साईकिल स्टैंड अटल चौक के बाउंड्री के बाहर से सटाकर रखी जाए।इस आम सहमति के बाद राजकीय कन्या इंटर कालेज उतरौला व आदर्श नगर पालिका परिषद उतरौला का विवाद हल हो गया। दोनों के बीच विवाद पर आम सहमति बनने पर विधायक राम प्रताप वर्मा ने इसकी सूचना जिलाधिकारी को दी। आदर्श नपाप उतरौला अध्यक्ष सविता गुप्ता ने बताया कि जिलाधिकारी ने मामले का संतोषजनक हल निकलने पर निर्माण कार्य शुरू करने की सहमति दे दी। जिलाधिकारी के सहमति पर अटल चौक का निर्माण कार्य शुरू हो गया है।

