शमशाद अंसारी
बगहा।बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के बगहा नगर सहित ग्रामीणों क्षेत्रों के शिवालयों और मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हर-हर महादेव के जयघोष के साथ भक्तों ने जलाभिषेक,दुधाभिषेक और पूजा-अर्चना की।बगहा एक एवं दो शहर और रामनगर,प्रखंड क्षेत्रों के ग्रामीण इलाकों में स्थित शिव मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं। जहां भक्तगण सावन माह के प्रथम दिन शुक्रवार को विभिन्न शिवालयों एवं माता के मंदिरों पर विधि विधान से पूजा अर्चना और जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किए। बगहा सहित ग्रामीण क्षेत्रों के भक्तगणों ने बताया कि सावन माह का शुभारंभ हो गया, जो भगवान शिव को समर्पित है। इस माह में भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। सावन माह के दौरान भक्त विभिन्न शिव मंदिरों में जाकर जलाभिषेक और पूजा-अर्चना करते हैं।सावन माह के पहले दिन से ही शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी है।
मंदिरों में हर-हर महादेव के जयघोष के साथ भक्तों ने जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की। बगहा नगर के बाबा विशभ्भर नाथ मंदिर बगहा-01,शिव मंदिर शास्त्रीनगर,पुरानी शिव मंदिर नरईपुर सहित सभी शिवालयों में भी भक्तों की भारी भीड़ देखी गई, जहां पूरे दिन पूजा-अर्चना का सिलसिला जारी रहा।हालांकि सावन माह का पहला दिन शुक्रवार होने के वजह से भक्तगण माता के विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना करते दिखी।वही बगहा के ज्योतिषाचार्य के अनुसार सावन माह की शुरुआत पर्वतीय क्षेत्रों में सावन की संक्रांति से होती है,जबकि मैदानी क्षेत्रों में यह चंद्रमा की गणना के अनुसार शुरू होता है। इस माह में भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है और महादेव की विशेष कृपा प्राप्ति होती हैं।

