उतरौला,बलरामपुर।रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम ‘मन की बात’ का आयोजन नगर के बूथ संख्या 93 व 96 पर भव्य रूप से संपन्न हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष फणींद्र कुमार गुप्ता ने की,जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता,समाजसेवी और स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के उपरांत पर्यावरण सरंक्षण की दिशा में एक सार्थक पहल करते हुए वार्ड संख्या 19 व 3 में सभासद विष्णु गुप्ता व सभासद राजकुमार कौशल के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर पूर्व सभासद ओम प्रकाश गुप्ता ने कहा कि ‘वृक्षारोपण केवल एक कर्म नहीं,बल्कि भावी पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है।’
इस मौके पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम के अंतर्गत गांधीनगर पुलिस चौकी परिसर में फलदार वृक्ष लगाए गए।इस मुहिम में चौकी इंचार्ज अजीत कुमार मिश्रा,दीपक गुप्ता,अमरचंद गुप्ता,सभासद विष्णु गुप्ता,सभासद राजकुमार कौशल, पूर्व सभासद ओमप्रकाश गुप्ता,सभासद नीरज गुप्ता,अमित कुमार गुप्ता सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करके की गई।उपस्थितजनों ने उनके राष्ट्रहितकारी योगदान को स्मरण किया।
सभी लोगों ने एक साथ बैठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रस्तुत राष्ट्रहित,लोक कल्याण,आत्मनिर्भर भारत एवं एकता-अखंडता से जुड़े विचारों को गंभीरता से सुना।विचार-विमर्श के दौरान उपस्थितजनों ने कहा कि “प्रधानमंत्री के विचार जनमानस को जागरूक करने वाले हैं और इससे जनभागीदारी को बल मिलेगा।”
भाजपा कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे प्रधानमंत्री के विचारों को घर-घर पहुंचाएंगे और नए भारत के निर्माण में आमजन को जोड़कर इस अभियान को सफल बनाएंगे।

