गोंडा।विकास का कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं है जहाँ महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन ना किया हो। आज प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं ने अपनी मेहनत से अच्छा मुकाम हासिल किया है।
ये बातें बार एसोसिएशन के सभागार में अधिवक्ता परिषद द्वारा ‘सशक्त महिला सशक्त राष्ट्र’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद अपर जिला जज नम्रता अग्रवाल ने कही। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन व माँ भारती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। विशिष्ट अतिथि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नेहा रूंगटा ने कहा कि समाज में हर क्षेत्र में महिलाओं को उन्नति के अवसर उपलब्ध हैं और ये सकारात्मक स्थिति है।
विशिष्ट अतिथि न्यायिक मजिस्ट्रेट आकांक्षा सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएं किसी वैशाखी की मोहताज नहीं हैं और महिलाओं की तरक्की के बिना कोई भी समाज विकास नहीं कर सकता। कार्यक्रम को प्रांतीय उपाध्यक्ष अरविंद सिंह, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राम बुझारत द्विवेदी, महामंत्री संजय सिंह, सिविल बार के पूर्व अध्यक्ष संगमलाल द्विवेदी, महेश तिवारी, भगवती पांडे, केके श्रीवास्तव, शिवेंद्र मिश्रा, केके द्विवेदी, घनश्याम पांडे, रामशंकर पांडेय व अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष धन लाल तिवारी व संचालन महामंत्री जय प्रकाश सिंह ने किया। इस अवसर पर अल्का श्रीवास्तव, वंदना, यशी द्विवेदी, कनक शुक्ला, नरेंद्र सिंह राना, रितेश यादव, गौरीशंकर चतुर्वेदी, बृजेन्द्र सिंह व टीडी सिंह सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।

