गोंडा।सपा मुखिया पूर्व सीएम अखिलेश यादव का गुरुवार को प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम कतिपय कारणों से रद्द हो गया। सपा कार्यकर्ताओं द्वारा की जा रही उनके स्वागत की तैयारियां कर रहे कार्यकर्ताओं के मंसूबे पर पानी फिर गया। और उनकी खुशी की जगह विराम लग गया।
सपा मुखिया अखिलेश यादव को गुरुवार को लखनऊ स्थिति विक्रमादित्य मार्ग आवास से चलकर एक बजे बलरामपुर पहुंचना था। दिवंगत नेता पूर्व मंत्री डा. एस.पी. यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करने का कार्यक्रम प्रस्तावित था। लेकिन कतिपय कारणों से उनका कार्यक्रम रद्द होने की सूचना से कार्यकर्ताओं में सन्नाटा छाया हुआ है।

