कर्नलगंज।कर्नलगंज- हुजूरपुर मार्ग पर स्थित खिंदूरी गांव के पास अनियंत्रित बोलेरो वाहन की चपेट में आने से बैंक में कार्यरत दो कैशियर घायल हो गए, एक की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने लखनऊ के लिए रेफर कर दिया है।
मंगलवार की रात्रि में कर्नलगंज- हुजूरपुर मार्ग खिंदूरी गांव के पास बुलेरो और बाइक में भिड़ंत होने से बाइक पर बैठे बैंक के दोनों कैशियर बुरी तरह से घायल हो गये। इलाकाई लोगों ने दोनों बैंक कर्मियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने गंभीर रूप से घायल मसकनवा निवासी विवेकानंद (कैशियर आर्यावर्त बैंक भग्गड़वा) को गोण्डा रेफर कर दिया और वहां से उन्हें लखनऊ ट्रामा सेन्टर के लिए भेज दिया । जबकि नवाबगंज निवासी अभय सिंह को इलाज के बाद छुट्टी दे दी।

