गोंडा।शिक्षा क्षेत्र तरबगंज का कंपोजिट विद्यालय सिंहा चंदा शिक्षा के आधुनिक संसाधनों से लैस होगा।कम्पोजिट विद्यालय सिगहा चन्दा में लैब,कंप्यूटर,एल०डी० सहित आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराया है। जिसके माध्यम से छात्र-छात्राओं को अत्याधुनिक तकनीकी के माध्यम से गणित विज्ञान सहित अन्य विषयों को पढ़ाया जायेगा।

सहायक अध्यापक सर्वदेव शुक्ल ने कहा। कि मौजूदा समय में परिषदीय विद्यालयों कायाकल्प सरकार द्वारा कराया जा रहा है जो सराहनीय हैं। प्रतिस्पर्धा के इस युग में ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को इन संसाधनों की सहायता से तकनीकी ज्ञान व उसे सीखने की क्षमता में वृद्धि होगी। सहायक अध्यापक प्रशांत कुमार सिंह ने कहा कि भविष्य में तकनीकी के जरिये जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन होगा। जिसमें इन संसाधनों के माध्यम से शिक्षित हो रहे, परिषदीय विद्यालयों के छात्र प्रतिस्पर्धी हो सकेंगे। सहायक अध्यापक संतोष कुमार व मुकेश कुमार ने कहा कि संसाधनों की उपलब्धता से छात्र-छात्राओं के लिए विद्यालय में ठहराव व सीखने की क्षमता में वृद्धि होगी। प्रभारी प्रधानाध्यापक बलवंत सिंह ने कहा कि कम्पोजिट विद्यालय सिंगहा चन्दा में प्रतिस्पर्धा के इस युग में संसाधनों से परिपूर्ण करने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा व उनके जीवन कौशल में बढ़ोतरी के लिए सरकार के मंशानुरूप कार्य किया जाएगा। सहायक अध्यापक शिवांगी पाण्डेय, अभिषेक कुमार सिंह व आनंद कुमार सिंह हर्ष व्यक्ति किया है।

