गोण्डा।नेहरू युवा केन्द्र के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सम्मान कार्यक्रम का आयोजन एससीपीएम पैरामेडिकल कॉलेज में किया गया । कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ०रश्मि वर्मा रहीं।

इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में सीएमओ डॉ०रश्मि वर्मा ने कहा कि महिलाओं का समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है। और उनके सशक्तिकरण के बिना राष्ट्र की प्रगति अधूरी है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एससीपीएम कॉलेज की निदेशक अलका पाण्डेय ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। और उन्हें शिक्षा एवं स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। राज्य प्रशिक्षक रजनी कान्त तिवारी ने महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज के हर क्षेत्र में महिलाएं अपनी कड़ी मेहनत और प्रतिभा से नई ऊंचाइयां छू रही हैं। कार्यक्रम का संचालन एसोसिएट प्रोफेसर कंचन मिश्रा ने की।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वजीरगंज में नाबालिग बालिका को एक दिन के लिए प्रधान मनोनित
गोंडा।पंचायत भवन वजीरगंज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शनिवार को दोपहर जैसे ही नीलीबत्ती लगी गाड़ी से अधिकारी धड़धड़ाकर पंचायत भवन में घुसते हैं वैसे ही लोग हड़बड़ा जाते हैं। चंद लम्हों के लिए पंचायत भवन में खौफ का सन्नाटा छा जाता है। तभी एक अधिकारी मुस्कुराकर एक नाबालिग बालिका कृतिका द्विवेदी को महिला बाल सरपंच मनोनीत कर उसे एक दिन के लिए प्रधान बना देते हैं।

जी हां जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दूबे ने अनूठी पहल की है। जिससे समाज के बीच अपनी सूरत और सीरत बदल रही है। विकास में अहम भूमिका निभाने के साथ साथ जिला पंचायत राज अधिकारी ने खाली मिलने वाले वक्त में पंचायत भवनों में जाकर कुछ नया करने में तुले हुए हैं। शनिवार को इस पंचायत भवन में पहुंचे जिला पंचायत राज अधिकारी ने एक नाबालिग बालिका को एक दिन के लिए प्रधान मनोनीत कर विकास का खाका तैयार कराया। जिला पंचायत राज अधिकारी ने ग्राम प्रधान सुशील जायसवाल के कार्यों की प्रशंशा भी की है।
सभी करेंगे पालन
जिला पंचायत राज अधिकारी ने कहा कि सभी ब्लाक स्तर के अधिकारियों को कहा कि अपने क्षेत्र के पंचायत भवनों में अपनी सुविधानुसार ऐसा कार्य करें।

