लखनऊ।राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश पर गोंडा जनपद न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया,जिसमें ज़िला जज अनिता राज,प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय सुनील कुमार-पंचम व सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संचिव व अपर जिला जज दानिश हसनैन ने जानकारि देते हुए बताया कि आज के इस राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद एवं सत्र न्यायाधीश अनिता राज द्वारा 13 वाद एवं अर्थदण्ड 2500,प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय सुनील कुमार पंचम द्वारा21 वाद,मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद त्रिपाठी द्वारा 50 वाद व 24195838 प्रथम अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीष राजेश कुमार द्वारा 4 वाद एवं अर्थदण्ड 2000, तृतीय अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश सूर्य प्रकाश सिंह द्वारा 4 वाद एवं अर्थदण्ड 2000,विशेष न्यायाधीश ईसी एक्ट सर्वजीत कुमार सिंह द्वारा 147 वाद एवं अर्थदण्ड 224000,प्रथम अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय हरेन्द्र कुमार ओझा द्वारा 15 वाद, मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी नेहा रूंगटा द्वारा 3500 वाद एवं अर्थदण्ड 836520,सिविल जज (सीडि)अमित सिंह द्वारा 16 वाद निस्तारित करते हुए 7487524 का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया।
वहीं अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी रेलवे अभिनव यादव द्वारा 352 वाद एवं अर्थदण्ड 141470,अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम अपेक्षा सिंह द्वारा 1207 वाद एवं अर्थदण्ड 182400,अपर सिविल जज (सी.डि) अंकिता सिंह द्वारा 1000 वाद एवं अर्थदण्ड 36770,सिविल जज (सीडि) एफटीसी नवीन सिद्धार्थ वर्मा द्वारा 406 वाद एवं अर्थदण्ड 28000,सिविल जज (जूडि) अनन्या शाह द्वारा 11 वाद एवं 878613 का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया।
न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम रूपाली सिंह द्वारा 190 वाद एवं अर्थदण्ड 1900,न्यायिक दण्डाधिकारी द्वितीय आकांक्षा सिंह द्वारा 409 वाद एवं अर्थदण्ड 201500,अपर सिविल जज (जूडि) कक्ष 2 प्रतिभा शुक्ला द्वारा 502 वाद एवं अर्थदण्ड 15585,न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय करनैलगंज अरूण गौतम द्वारा 135 वाद एवं अर्थदण्ड 670,अपर सिविल जज (जूडि) वृषाली गुप्ता द्वारा 306 वाद एवं अर्थदण्ड 37450,अपर सिविल जज (जूडि)नीतिका राजपूत द्वारा 1 वाद,अपर सिविल जज (जूडि) प्रियांशु शैलत द्वारा 201 वाद एवं अर्थदण्ड 6620,न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय तरबगंज रोहित सोनी द्वारा 100 वाद एवं अर्थदण्ड 1000,न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय मनकापुर दीपेन्द्र कुमार सिंह द्वारा 104 वाद एवं अर्थदण्ड रू 1560, सिविल जज (जूडि) एफटीसी योगेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा 31 वाद एवं अर्थदण्ड 5700 तथा विषेष न्यायिक मजिस्ट्रेट रवि कुमार सिंह द्वारा 52 वाद एवं अर्थदण्ड 43000 निस्तारित कर जमा कराये गये। इस प्रकार समस्त न्यायिक अधिकारियों द्वारा कुल 8777 वादों का निस्तारण करते हुए कुल 1589645 (पन्द्रह लाख नवासी हजार छः सौ पैतालिस रूपये) जुर्माना के रूप में वसूल किये गये। जनपद गोण्डा के समस्त विभागों के द्वारा प्री लिटीगेशन के माध्यम से कुल 133173 वादों का निस्तारण करते हुए कुल 114126438 (ग्यारह करोड़ इकतालीस लाख छब्बीस हजार चार सौ अड़तीस रूपये) की समझौता राशि तय की गयी। इस प्रकार जनपद गोण्डा से आज की राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 141950 वादों का निस्तारण किया गया।

