इमरान अहमद
गोंडा।लोकसभा चुनाव में पीडीए (पिछड़ा,दलित,अल्पसंख्यक) रणनीति की सफलता से उत्साहित हैं।गुरुवार को समाजवादी पार्टी ने वजीरगंज विकास खंड की खीरीडीह गांव में चौपाल लगाकर इसकी धार में चार चांद लगाने का कार्य किया है। सपा पार्टी की नजर अब 2027 के विधानसभा चुनाव पर है। इसके लिए सपाई गांव-गांव पीडीए पंचायत का आयोजन कर रहे है। वजीरगंज विकास खंड की ग्राम पंचायत खीरीडीह में मनकापुर सुरक्षित विधानसभा के सपा नेता विजय पासवान की अध्यक्षता में पीडीए पंचायत का आयोजन किया गया। आयोजन में मुख्य अतिथि सपा जिला अध्यक्ष अरशद हुसैन रहे। संचालन सपा नेता पवन कुमार सिंह ने किया। संबोधन में जयसेन सिंह,राम औतार,सरफराज हुसैन पूर्व जिलाध्यक्ष सयुस,एहसान अहमद,यार मोहम्मद ने किया।

जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन ने कहा कि भाजपा सरकार पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों के साथ अत्याचार के साथ संविधान के साथ खिलवाड़ कर रही है। और ये सरकार किसान विरोधी है। आरक्षण को खत्म किया जा रहा है। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने संविधान को बचाने के लिए पीडीए का सूत्र अपनाया है। वरिष्ठ सपा नेता विजय पासवान ने सबको एक जुट होकर संगठन को मजबूत बनाएं। इस मौके पर सैकड़ों सपाई व पीडीए के लोग मौजूद रहे।

