मुश्ताक अहमद
गोंडा।शादी शुदा पत्नी यदि घर में अकेली है और उसके हाथ में मोबाइल है तो समझो गनीमत है। लेकिन अगर मोबाइल पर फेसबुक और इंस्टाग्राम चला रहीं हैं तो सावधान हो जाइए। इन दिनों शादी शुदा महिलाओं पर फेसबुकिया और इंस्टाग्राम का खुमार तेजी से चल रहा है।
जी हां हम बात कर रहे हैं मोबाइल पर पबजी गेम खेलती पाकिस्तान के सीमा हैदर की। सीमा हैदर पबजी गेम खेलते-खेलते हिंदुस्तान के सचिन को दिल दे बैठीं। और पाकिस्तान से हिंदुस्तान आ धमकी। बाद में पता चला कि पाकिस्तानी सीमा हैदर शादी शुदा महिला है। इसी तरह इटावा में भी मोबाइल के माध्यम से सात समंदर पार एक अमेरिकन लड़की से इटावा के एक लड़के से दोस्ती हो गई। और वह उससे मिलने के लिए हिंदुस्तान आ गई। एक और मामला गोंडा जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के सरायखत्री गांव का है। सरायखत्री निवासी 45 वर्षीय सरोज जिसका पति संतोष कारोबार के सिलसिले में घर से बाहर रहता था। संतोष के पत्नी की दोस्ती फेसबुक के माध्यम से छुट्टी राम नामक लड़के से हो गई। फेसबुक पर लाइक और कमेंट के बाद दोनों की दोस्ती इस कदर परवान चढ़ी कि महिला अपने 5 बच्चों को छोड़कर छट्ठी राम के साथ घर से भागकर कोर्ट मैरिज कर ली। पति को जब इस बात की जानकारी हुई तबतक बहुत देर हो चुकी थी। पति संतोष की तहरीर पर वजीरगंज पुलिस ने सरोज और छट्ठी राम को हिरासत में लिया। और पूंछतांछ में दोनों एक साथ रहने को राजी थे। सरोज अपने पति के साथ नहीं जाना चाहती थी। पति संतोष अपनी पत्नी को कुछ पैसे आनलाइन ट्रांसफर किया था। जिसे वजीरगंज पुलिस ने वापस करा दिया। पति की लाख कोशिश के बाद भी सरोज अपने पति के साथ पति के घर नहीं गई। छट्ठी राम और सरोज की फेसबुकिया प्यार की कहानी पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है।
इंस्टाग्राम और फेसबुक चलाने वाली पत्नियों पर रखें नजर
मोबाइल पर इंस्टाग्राम और फेसबुक चलाने वाली पत्नियों पर यदि आपने नजर नहीं रखा तो वह कब बाहर वाली हो जाएगी, इसका पता आपको नहीं चलेगा। जबतक आपको पता लगेगा तबतक बहुत देर हो चुकी होगी। शादी शुदा महिलाओं में रील बनाकर फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अपलोड करना और बार-बार देखकर लाइक और कमेंट की गिनती करने का चलन शादी शुदा महिलाओं में ये प्रचलन बहुत तेजी से चल रहा है। इसी चक्कर में तमाम शादी शुदा महिलाओं की दोस्ती अनजाने लड़के व पुरुषों से हो जाती है। धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में कब बदल जाती है। इसका अंदाजा अपनी पत्नियों का शौक पूरा करने वाले सीधे-साधे पतियों को नहीं लगती। अपनी घर वाली जब बाहर वाली हो जाती है तब पता चलता है, तबतक बहुत देर हो चुकी होती है।

