गोंडा।सदर विधानसभा के सालपुर, खरहटिया, बिसवां गनेश, उकरा, लखईपुरवा, टिकरिया, कड़वलिया में पीडीए समाज के लोगों में जनजागरण कर सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करने का आह्वाहन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सूरज सिंह ने पीडीए के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक के साथ-साथ शोषित वंचित पीड़ित अगड़ा भी पीडीए का हिस्सा है। समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर जातीय जनगणना करा कर सभी को समान अधिकार मिलेगा। श्री सिंह ने कहा कि बाबासाहेब ने संविधान के अंतर्गत हर व्यक्ति को वोट की ताकत दी है। इसी ताकत से भाजपा को उखाड़ फेंक कर अपने हक़ हुकूक की सरकार बनानी है, तभी अच्छे दिन आएंगे। भाजपा लोकतंत्र और संविधान की विरोधी है। उन्होंने वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने पर विशेष चर्चा की।
आयोजक डॉ० रुद्रदेव वर्मा, कुलदीप ने आए हुए लोगों का अभिवादन किया।इस मौके पर शिव सम्पत विधानसभा अध्यक्ष, संजय साहू, मोहसिन खान, मेराज अहमद,बृजकिशोर मिश्रा, जगदेव वर्मा, बिक्कू, शुभम, लाल साहब समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

