नवाबगंज,गोंडा।इंदरपुर गाँव में बीते दो दिनों से भेड़िया दिखाई देने से लोग डरे हुए हैं। भेड़िया एक बकरी को निवाला भी बना चुका है। लेकिन वन विभाग को घटना की कोई जानकारी नहीं है। लगभग छः माह पहले से भेड़िये का आसपास के गांव और खेतो मे आऐ दिन दिख जाने से क्षेत्र मे दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं आधा दर्जन बकरियाॅ अब तक खूंखार जानवर का निवाला बन चुका है। फिलहाल इधर कुछ दिनों तक स्थिति समान्य रहने के बाद बीते तीन दिनों से एक बार फिर भेड़िये के दिख जाने से लोगो में पुनः खौफ पैदा हो गया हैं।
बुधवार को चौखड़िया गाँव के मजरे नाथू पुरवा की सीता देवी ने बताया कि बीती रात उनके देवर भगवानदीन की बकरी भेड़िया रात में उठा ले गया। बकरियों का शोर सुन जब सभी जागे तब तक वह भाग निकला। दीपनारायण ने बताया कि मंगलवार को उन्होंने एक खेत में भेड़िये को बैठा हुआ देखा था। वहीं इंदरपुर दर्जीपुरवा के लोग खूंखार भेडिये के खौफ से बकरियां चराना बन्द कर दिया है । हमीदा बेगम, कमरुलनिशा, हसरतुल, हरिशुल निशा, मो0 यूनुस, मुसीबत अली ने बताया कि सभी लोगों ने भेड़िया अपनी आँखों से देखा है। उसका वीडीओ भी बनाया है। एक बकरी को दबोच लिया था। सबके आने पर भाग गया। बच्चों को घर से बाहर नहीं जाने दिया जा रहा है। गाँव में अब तक वन विभाग का कोई कर्मी नहीं पहुंचा है। इस बारे में वन दरोगा अरुण तिवारी का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। मौके पर टीम भेज कर जांच कराई जाएगी।

