अयोध्या।राम नगरी अयोध्या की विधानसभा में समाजसेवी संस्था अयोध्याधाम की ओर नशा के खिलाफ मुहिम चलाकर लोगों को जागरूक करने का बीड़ा उठाया है।
यह अभियान अयोध्या विधानसभा की प्रत्येक ग्राम पंचायतों व अयोध्या नगर निगम वार्डो तक चलाया जाएगा, इसकी पूरी तैयारी हर स्तर से कर ली गई है। यह बात समाजसेवी संस्था अयोध्याधाम के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव ने संस्था के कार्यालय तिहुरा माझा में आयोजित एक बैठक में कही। श्री यादव ने कहा कि मादक द्रव्य जैसे अफीम, तंबाकू, भांग़, चरस सिगरेट, शराब आदि मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इसके सेवन से लोगों का स्वास्थ्य बुरी तरह से प्रभावित होता है। वहीं दूसरी ओर उनके परिजनों को इनके कष्ट का खामियाजा भुगतना पड़ता है। किसी को भी मादक द्रव्य का सेवन नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि संस्था की ओर से जल्द ही अभियान चलाया जाएगा और जगह-जगह पोस्टर लगाया जाएगा। और गोष्ठी आयोजित की जाएगी। नशा के खिलाफ बड़े पैमाने पर जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा।
श्री यादव ने कहा कि इससे पूर्व संस्था ने पौधरोपण अभियान, शिक्षा के प्रति जागरूकता,सामाजिक बुराईयों और रूढ़ियों के खिलाफ अभियान चलाया गया है। अब संस्था स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए गोष्ठियां की जा चुकी है। वहीं शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु गरीब, मेधावी छात्र-छात्राओं को साइकिलों का वितरण, पठन-पाठन सामग्री का वितरण किया जा चुका है। और अब बारी है नशा के खिलाफ बड़े पैमाने पर जागरूक करने का। संस्था के पदाधिकारी व अन्य सामाजिक लोगों को साथ लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रविन्द्र यादव, सोमई निषाद, रामसूरत चौरसिया, मनोज कुमार, नीरज वर्मा और जितेंद्र वर्मा समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।

