गोंडा।भाजपा की प्रचंड जीत पर केंद्रीय राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह राजा भैया, भाजपा जिला अध्यक्ष अमरकिशोर कश्यप, सांसद कैसरगंज करण भूषण सिंह, पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह, विधायक रमापति शास्त्री, बावन सिंह, प्रेम नारायण पांडेय, प्रभात कुमार वर्मा, विनय द्विवेदी, प्रतीक सिंह व एमएलसी अवधेश सिंह मंजू, घनश्याम मिश्रा, कर्नलगंज विधायक अजय सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री युवा मोर्चा वैभव सिंह, जिला महामंत्री आशीष त्रिपाठी, राकेश तिवारी, जसवंत लाल सोनकर उपाध्यक्ष, दीपक अग्रवाल, राजेश राय चंदानी, मनीष सिंह, नीरज मौर्य, संदीप पांडेय, अर्जुन प्रसाद तिवारी, राघवेंद्र ओझा, पट्टू, अनिल कुमार पासवान, भवानी भीख शुक्ला, वैभव सिंह, मोनू, शाहिद साईं व भाजपा पदाधिकारीयों ने जमकर गुलाल उड़ाए और एक दूसरे को बधाई दी।

जिला अध्यक्ष अमर किशोर ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने योगी के सुशासन व दिल्ली की जनता ने मोदी की गारंटी पर विश्वास जताया है।राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह राजा भैया ने कहा कि विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय जनता ने नरेंद्र मोदी के प्रति लोगों के विश्वास की गारंटी है दिल्ली चुनाव की जीत।करण भूषण सिंह ने कहा कि डबल इंजन की सरकार बनने से अब दिल्ली में बेहतर विकास की संभावना प्रबल है।विधायक मनकापुर रमापति शास्त्री ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को डबल इंजन की सरकार द्वारा दिल्ली में पूरा किया जायेगा।

