गुलाम जीलानी बेग
सादुल्लानगर,बलरामपुर।सरकार की पहल पर शहर से लेकर गांव तक सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का अभियान चलाया गया।जो कागजों तक सिमट कर रह गया।
बुधनी बाजार- मीरपुर संपर्क मार्ग करीब 300 मी सड़क पर जगह-जगह गड्ढे है।गड्ढे तो गड्ढे डामर का पता ही नहीं है।उजड़ी गिट्टियों पर चलना राहगीरों के लिए खतरे से खाली नहीं है। बाइक एवं साइकिल सवार के साथ पैदल राहगीर आए दिन गिट्टियों में धंस कर चोटिल होते रहते हैं।गांव के लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों से कई बार सड़क मरम्मत की गुहार लगाई।बावजूद कोई भी जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। जिस कारण गांव वासियों को इस मार्ग पर आवागमन करने में खासा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
लग ही नहीं रहा कि कभी सड़क बना था।इस सड़क पर अब तक मरहम नहीं लगा। वहीं ग्रामीण कामता,साधन,राम अजोर, सोनू,गंगाराम,आरजू, उदयभान, आशीष,रजत,दीपक आदि का कहना है की बुधनी से मीरपुर जाने वाली सड़क का आगमन में बहुत मुश्किल है।यह सड़क मीरपुर ग्राम का मुख्य मार्ग है। यह सड़क बने लगभग एक दशक बीत गए। जिससे इस मार्ग से आवागमन करने वाले ग्रामीणों को हर दिन चोटिल होते रहते हैं। ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों के साथ क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से सड़क मरम्मत करने की मांग की है। उपजिलाधिकारी उतरौला अवधेश कुमार ने बताया कि जांच कर संबंधित विभाग को रिपेयरिंग के लिए पत्र लिखा जाएगा।

