करनैलगंज,गोण्डा।नगर के एक सर्राफा व्यवसाई के यहां जीएसटी एसआईबी की टीम ने छापेमारी की। और करीब 7 घंटे जांच पड़ताल के बाद जीएसटी एसआईबी की टीम ने कई महत्वपूर्ण कागजातों को अपने कब्जे में लिया है।

जीएसटी एसआईबी की टीम ने नगर के एक प्रतिष्ठ सर्राफा कारोबारी के यहां एकाएक छापेमारी की। छापेमारी से सर्राफा कारोबारी में हड़कंप मच गया। नगर में कई दुकानदारों ने फटाफट अपनी दुकान बंद कर ली। और जीएसटी एसआईबी के डीसी अमरजीत राम के नेतृत्व में टीम द्वारा प्रतिष्ठित सर्राफा व्यवसाय के छापेमारी की गई। अधिकारियों की टीम द्वारा दुकानदार से लगभग 7घंटे से अधिक पूछताछ की गयी। इस दौरान अधिकारियों की टीम ने कई महत्वपूर्ण कागजातों पर्चो को अपने कब्जे में लिया। डीसी एसआईबी अमरजीत राम ने बताया कि सर्राफा व्यवसाई के यहां तहखाना व बिना बिल के सामानों की बिक्री की शिकायत मिली थी जिस पर करवाई की गई है। जीएसटी एसआईबी के अधिकारी अजय कुमार लाल ने बताया कि सराफा व्यवसाई के यहां मिले दस्तावेजों को खंगाल जा रहा है। और कमी मिलने पर जुर्माना समेत विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

