अयोध्या।सहादत गंज स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक में दीक्षांत समारोह का आयोजन किय गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य कोषाधिकारी ममता सिंह, विशिष्ट अतिथियों के रूप में मुकेश कुमार, ज्ञान प्रकाश सिंह, अजय कुमार रतनानी, सुमित जायसवाल उपस्थित रहे।
अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के द्वारा सिविल अभियंत्रण, यांत्रिक अभियंत्रण, विद्युत अभियंत्रण, पीजी डिप्लोमा इन बायोटेक्नोलॉजी, पीजी डिप्लोमा इन ड्रोन टेक्नोलॉजी के अंतिम वर्ष के टॉपर्स को गोल्ड मेडल के साथ मार्कशीट एवं डिप्लोमा अतिथियों के द्वारा प्रदान किया गया साथ ही साथ अन्य सभी लगभग 250 छात्र-छात्राओं को मार्कशीट एवं सर्टिफिकेट का वितरण किया गया। प्रधानाचार्य जय राम ने सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनको बधाई दे कर सर्टिफिकेट वितरण किया।

