सोहावल,अयोध्या।बार एसोसिएशन सोहावल इकाई का शपथ ग्रहण का आयोजन संपन्न हो गया। अध्यक्ष सहित पदाधिकारियों और सदस्यों को माला पहनाकर उज्जवल कार्यकाल की कामना की गयी। वृहस्पतिवार को अध्यक्ष विनय कुमार श्रीवास्तव महामंत्री अरुण कुमार दूबे वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश कुमार कोषाध्यक्ष हेमन्त कुमार दूबे उपाध्यक्ष प्रथम अंजनी कुमार दूबे उपाध्यक्ष द्वितीय संतोष कुमार रावत उपाध्यक्ष द्वितीय कृष्णनंदन श्रीवास्तव संयुक्त मंत्री प्रथम मोहम्मद मुकीम संयुक्त मंत्री द्वितीय ओम प्रकाश मिश्रा सदस्य अनूप शुक्ला सदस्य माता बदल सदस्य नरवर नरेश मिश्रा सदस्य पंकज मौर्या आदि पदाधिकारियों ने शपथ लिया।
इस अवसर पर एल्डर कमेटी/ चुनाव अधिकारी लखनधर तिवारी, विनय प्रकाश सिंह, राम सजीवन दुबे प्रयाग दत्त तिवारी पूर्व अध्यक्ष संकटा प्रसाद निषाद, वरिष्ठ अधिवक्ता राम यज्ञ तिवारी, पूर्व महामंत्री अनूप कुमार पाण्डेय,पूर्व अध्यक्ष कमलेन्द्र नाथ शुक्ला आदि अधिवक्ता शपथ ग्रहण समारोह में शामिल रहे और अपना विचार व्यक्त किया।

