गुलाम जीलानी बेग
रेहरा बाजार,बलरामपुर।बालू लदा ट्रक बैक करते समय ट्रक की चपेट में आकर मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई।थाना क्षेत्र रेहराबाजार के मनकापुर-रेहरा बाजार मार्ग पर गुरुवार दोपहर लगभग 12 बजे बालू गिराने ट्रक इटवा ग्राम सभा के भैंसा बाबा मन्दिर प्रांगण में आया ट्रक चालक ट्रक बैक कर रहा था उसके साथ आया मजदूर मृतक 50 वर्षीय प्रदीप वर्मा पुत्र हरीराम वर्मा निवासी ग्राम उपाध्याय थाना कोतवाली मनकापुर जनपद गोण्डा की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गयी।

मृतक की पत्नी रामावती ने पुलिस को दी गयी तहरीर में ट्रक चालक लालमन मिश्रा निवासी ग्राम लालपुर थाना परशुरामपुर जनपद बस्ती के खिलाफ तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक ट्रक चालने का आरोप लगाया है।
अतिरिक्त निरीक्षक रेहराबाजार अशोक सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी रामावती के तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर ट्रक को कब्जे में लेकर शव को पी एम के लिए भेजकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

