गोंडा।उत्तर प्रदेश में होने जा रहे अयोध्या जिले के विधानसभा मिल्कीपुर विधानसभा उप चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रचार अभियान को धार देने के लिए पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री मंत्री संजय विद्यार्थी स्टार प्रचारक की भूमिका में होंगे पार्टी द्वारा उन्हें अयोध्या जिले के मिल्कीपुर 273 विधानसभा उप चुनाव में उन्हें महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है।पूर्व राज्य मंत्री संजय विद्यार्थी इससे पूर्व में भी लोकसभा व विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारक की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं
आपको बता दें कि पूर्व मंत्री संजय विद्यार्थी देवीपाटन मंडल के इकलौते ऐसे पार्टी के नेता हैं जिन पर समाजवादी पार्टी ने भरोसा जताते हुए स्टार प्रचारक की जिम्मेदारी दी है।समाजवादी पार्टी द्वारा 273 मिल्कीपुर विधानसभा उप चुनाव में स्टार प्रचारक बनाए जाने से उनके गृह जनपद गोंडा में उनके समर्थकों ने खुशी जताई है।

