गोण्डा।रविवार को पत्रकार समाज कल्याण समिति की बैठक जिला संरक्षक शिवाकांत दूबे व जिलाध्यक्ष नरेंद्र लाल गुप्ता की अध्यक्षता में सिंचाई डाक बंगले पर संपन्न हुई। बैठक में पदाधिकारियों सहित नए पत्रकार को सदस्यता दिलाई गई।जिला अध्यक्ष नरेंद्र लाल गुप्ता ने पत्रकारों को आश्वस्त किया कि किसी भी साथी पत्रकार साथी पर अगर कोई भी प्रभावशाली या अधिकारी उनकी कलम को दबाना चाहेंगा या उसके साथ अभद्रता करने की कोशिश करेगा,तो संगठन हरसंभव उस पत्रकार साथी की मदद करेगा।
वहीं संरक्षक श्री दुबे ने कहा कि मेरी कोशिश रहेगी,कि जिले के पत्रकारों को अपने संगठन से जोड़ना और हरसंभव उनकी सुरक्षा करना मेरा दायित्व है। उन्होंने पत्रकारों से अपील की कि संगठन को सुचिता पूर्वक चलाने की सभी साथी की जिम्मेदारी है। और अब हम किसी के संरक्षण में जीने वाले नहीं,स्वयं के बैनर तले लड़ाई लड़ेंगे। बैठक में मौजूद जिला प्रभारी वागीश कुमार तिवारी,महिला विंग जिलाध्यक्ष सरोज मौर्य,जय प्रकाश ओझा,सच्चिदानंद शुक्ला,विजय कुमार सोनी,कल्पना त्रिपाठी,सुनील कुमार तिवारी,अवधेश, अंसारी,डी०एन शुक्ला,रामकृपाल गिरी,आश्रम अंसारी,अमन मिश्रा,राकेश कुमार कसौधन,रघुराज सोनकर,हामिद अंसारी,रोहित कुमार वर्मा,राकेश कसौधान,अतुल श्रीवास्तव,मंदीप यादव,काशीराम मौर्य,रमजान अली,पंकज कुमार तिवारी,आशीष अग्रवाल,सरोज मौर्य,मनोज श्रीवास्तव,मीडिया प्रभारी ऋषभ मिश्रा उपस्थित रहे।

