गोंडा।जिले के कर्नलगंज तहसील की ग्राम पंचायत खजुरियां के मुन्नू पुरवा बदरेबाबा के पास कई वर्षों से कच्चा मार्ग बदहाल पड़ा है। बरसात में कीचड़ हो जाने से गांव के बच्चों को स्कूल जाने में बड़ी कठिनाइयां झेलनी पड़ती है।

गांव के पवन कुमार ने जनपद के अधिकारियों को पत्र भेजकर गांव की बदहाल सड़क को पेंटिंग मार्ग बनाने की मांग की है।पत्र में उन्होंने लिखा है कि इस सड़क के लिए सैकड़ो बार जिले के उच्चाधिकारियों को पत्र दिया गया लेकिन अभी तक ये कच्चा मार्ग ज्यों का त्यों ही है।उच्चाधिकारियों से निराश होकर पवन कुमार ने सीएम पोर्टल पर भी इसकी शिकायत दर्ज कराई।बावजूद इसके इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया।गांव के रामशरण ने कहा कि गांव की सड़क को पेंटिंग मार्ग बना करके नहीं जोड़ा गया तो हम लोग आगे चलकर कर्नलगंज तहसील में समस्त गांव वासियों के साथ इकट्ठा होकर व्यापक तरीके से धरना प्रदर्शन व आंदोलन करेंगे।जिसकी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगीबरसात के दिनों में इस मार्ग पर लोगों का चलन दुष्वार हो जाता है। कई बार इस रास्ते पर बुजुर्ग लोग गिर करके चोटिल भी हो चुके हैं। और छोटे-छोटे बच्चे स्कूल नहीं जा पाते। रास्ते पर दबंगों द्वारा अबैध तरीके से कब्जा किया जा चुका है।

