गोंडा।बीते कई सालों से अभिलाख फाउंडेशन ने गरीबों की हर तरह से सेवा करती आ रही है। सोमवार को संस्था ने सात सौ कंबल फाउंडेशन के संरक्षक सुलह अधिकारी एडवोकेट रसिक बिहारी तिवारी के निर्देश पर संस्था के अध्यक्ष राजीव तिवारी व प्रबंधक अतुल तिवारी एडवोकेट व संस्था के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर ग्राम बनघुसरा,हरचंदपुर,पचरन,बेलवा फूलपुर मुरलीधर पुरवा गांव में तथा अन्य आसपास के क्षेत्र में बुजुर्गों गरीबों व असहायों को कड़ाके की ठंड से बचने के लिए कंबल व अन्य गर्म कपड़े स्वेटर,जैकेट,साल इत्यादि वितरित किया है।

संस्था के प्रबंधक अतुल तिवारी एडवोकेट ने बताया की ठंड के मौसम में बुजुर्गों गरीबों और असहाय पीड़ित परिवार उनके बच्चों को ठंड में रोते हुए देख उन्होंने यह कंबल वितरण व गर्म कपड़े, साल,जकेट इत्यादि पिछले 7 वर्षों से बांट रहे हैं,उन्होंने लोगों से यह अपील भी की है कि वह लोग भी गरीब की सेवा के लिए कंबल व अन्य गर्म वस्त्र बुजुर्गों व गरीबों को वितरित करें जिससे कि गरीब असहाय को भी ठंड से राहत मिल सके कंबल वितरण के दौरान संस्था के अध्यक्ष राजीव तिवारी,चेयरमैन संजीव तिवारी,सचिव अनिरुद्ध प्रसाद पांडे,लालजी तिवारी,मनोज तिवारी कोटेदार, बृजेश तिवारी मंडल अध्यक्ष,शिवकुमार मुनीजर,राजकुमार व अन्य लोग मौजूद रहे।

