गोंडा।जिले के कर्नलगंज गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में दशमेश पिता साहब श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के जन्मदिवस प्रकाश पर्व पर वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में चारों साहिबजादों को समर्पित निबंध प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में शामिल हुए। 960 छात्र-छात्रों का परिणाम घोषित किया गया। जिसमें सभी विद्यालयों के 960 छात्र-छात्राओं को मेडल शील्ड सांत्वना पुरस्कार के रूप में गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा द्वारा सम्मानित किया गया।

इस परीक्षा में शामिल विद्यालय के टॉप 10 मेधावियों को पुरस्कृत किया गया। और प्रतियोगिता परिणाम में सभी छात्रों में उच्च स्थान प्राप्त करने वाले साइन एजुकेशन स्पोर्ट्स कॉलेज के (टॉपर) छात्र इरफान खान को इंडक्शन देकर पुरस्कृत किया गया है। मौजूद दर्शक दीर्घा के सभी छात्र-छात्राओं की जोरदार तालियों से स्वागत किया। प्रथम अभिषेक प्रताप सिंह मिक्सर, द्वितीय अभिषेक सिंह सीलिंग फैन , तृतीय स्थान प्राप्त इरमबानो को वॉल फैन देकर मुख्य अतिथि राहुल सिंह चौहान, विशिष्ट अतिथि चेयरमैन प्रतिनिधि रामजीलाल मोदनवाल ने पुरस्कृत कर हौसला अफजाई किया। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष पृथ्वी पाल सिंह, सचिव जोगिंदर सिंह जानी , भूपेंद्र सिंह सलूजा, डॉ०हरमीत सिंह, डॉ० पुनीत सिंह ने प्रति विद्यालय के टॉप 4 व टॉप 8 छात्र छात्रों को पुरस्कृत कर कार्यक्रम का समापन किया। पुरस्कृत छात्र-छात्राओं ने भारी उत्साह के साथ जो बोले सो निहाल के नारे लगाकर कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी मौजूद शिक्षकों व गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के सभी सेवा में लगे वॉलिंटियर्स सेवादारों व पत्रकार बंधुओ को गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के सभी प्रबंध समिति के पदाधिकारीयों ने सम्मानित किया। इस मौके पर जसवीर सिंह ,केसर सिंह, हरप्रीत सिंह वीनस,अवनीत कौर ,रिचा सलूजा,कौर मैम ,जसलीन कौर, शिक्षक संघ के अध्यक्ष तेज बहादुर सिंह, शिक्षक दिनेश सिंह, दिनेश चंद्र शुक्ला, इंद्रजीत सिंह, डॉ गुरदीप सिंह, अभिनव सिंह, हरविंदर सिंह सहित भारी संख्या में शिक्षक छात्र- छात्राएं अभिभावक मौजूद रहे।

