गोंड़ा।समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री पंडित सिंह की जन्म-जयन्ती का कार्यक्रम 7 जनवरी को होटल सूरज कॉन्टीनेंटल में सम्पन्न होगा।
उक्त कार्यक्रम में धार्मिक गुरु,समाजसेवी,शिक्षाविद के साथ-साथ प्रदेश स्तर के समाजवादियों का जमावड़ा होगा।पूर्व-मंत्री के पुत्र सूरज सिंह ने बताया कि जन्म-जयन्ती को अमरत्व परम्परा नाम दिया गया है,स्मृतिशेष पंडित सिंह जी का जन्मदिवस उनके शुभचिंतकों ने पिछले पचीस वर्षों से मनाया है अब जन्म-जयन्ती मनायी जायेगी। सूरज सिंह ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैँ।

सांस्कृतिक कार्यक्रम,लोकगीत,वर्तमान परिवेश पर नाट्य रूपान्तर आकर्षण का मुख्य केंद्र होंगे।जनपद की प्रतिभाओं का सम्मान भी किया जायेगा।कार्यक्रम में प्रदेश के कई सांसद,विधायक एवं अन्य नेतागण शामिल होंगे।

