श्रवण कुमार
गोंडा।छपिया थाना क्षेत्र के एक खाद,बीज की दुकान से अज्ञात चोर खिड़की तोड़कर दुकान के अंदर रखी करीब 50 हज़ार की बीज,खाद व कीटनाशक दवा उठा ले गए,मामले में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की है।

मसकनवां निवासी अरविंद कुमार पुत्र संतराम ने पुलिस को दिए गए तहरीर में कहा है कि मस्कनवा गाँव में बभनान रोड पर उसकी खाद बीज एवं कीटनाशक (एग्रीजंक्शन वन स्टाप शाप) के नाम से एक दुकान है।जिसमें 26 दिसंबर की रात को अज्ञात चोर दुकान के पीछे लगी खिड़की को तोड़कर दुकान के अंदर घुस गए और दुकान के अंदर रखा सामान जिसमें महंगी बीज,दवा व नगद रुपया उठा ले गए।दुकानदार अरविंद की मानें तो सामान व नगद मिलाकर करीब 50 हज़ार रुपए का नुकसान पहुँचा है।पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर कार्यवाई की माँग की है।

