गुलाम जीलानी बेग
सादुल्लाह नगर,बलरामपुर।टैलेंट सर्च प्रतियोगिता के मेधावी छात्र/छात्राओ का सम्मान समारोह पूर्वक किया गया सफल छात्र छात्राओ को मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने मेडल, ट्राफी,प्रमाण पत्र व अन्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया।तहरीम खान क्लासेज के डायरेक्टर/फाउंडर शमसुल्लाह खान के संयोजन में सादुल्लाह नगर स्थित आमिना कान्वेंट में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि एजाज़ मलिक ने कहा की अपने इलाके के लिए यह एक बेहतरीन पहल है।बिसिष्ट अतिथि डॉ. सुधीर कुमार पांडेय सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक बलरामपुर ने भी सराहना किया।मैनेजर आमिना कान्वेंट स्कूल शब्बू रजा ने इसको बच्चों के लिए एक बेहतरीन मंच कहा।
कार्यक्रम में नव्या श्रीवास्तव प्रथम केंद्रीय विद्यालय मनकापुर ,
ज़हीना तहरीम खान प्रथम अमीना कान्वेंट सदुल्लाह नगर ,अयान ज़फर खान हाजी असरार अहमद खान पब्लिक स्कूल सदुल्लाह नगर,दीपिका मिश्रा द्वितीय अमीना कान्वेंट,सलोनी गुप्ता तृतीय ब्राइट फ्यूचर अकादमी सदुल्लाह नगर को सम्मानित किया गया
इस अवसर पर फ़ासीउल्लाह प्रिंसिपल अमीना कॉन्वेंट,शब्बू रजा मैनेजर अमीना कान्वेंट,जमशेद असरार मैनेजर हाजी असरार पब्लिक स्कूल,खान मोहम्मद अरशद अब्बासी, सुरेंद्र कुमार यादव,जलील अहमद,सतेंद्र कुमार वर्मा,सिकंदर,उमेश कुमार,ज़फर आब्दीन,नामरा तौसीफ,बुशरा तौसीफ,आरिफ,रूबी,मोनिश हाशमी,मुस्तकीम सिद्दीकी,अताउल्लाह,दानिश अज़ीम खान, महमूदुल हक़,रजनीश कुमार,अनूप कुमार,निहाल अख्तर,शाह मोहमम्मद,ज़फर इमरान,दिलदार सिद्दीकी,मौलाना गुफरान,अमित कुमार सिंह,कनिक राम वर्मा आदि मौजूद रहे।

