गुलाम जीलानी बेग
सादुल्लाह नगर,बलरामपुर।रूरल टैलेन्ट सर्च प्रतियोगी किया गया और और टैलेंट सर्च प्रतियोगी परीक्षा में 450 छात्र-छात्राओं ने
प्रतिभाग किया तहरीम खान रूरल एजुकेशनल संस्था द्वारा आयोजित उक्त परीक्षा सादुल्लाह नगर स्थित आमिना कान्वेंट स्कूल में रविवार को आयोजित की गई।परीक्षा में परिषदीय व निजी स्कूलों के 450 बच्चो ने प्रतिभाग किया। परीक्षा के संयोजक एस खान ने बताया कि प्रतियोगिता के इस दौर में ग्रामीण प्रतिभाएं उचित समय पर सही मार्गदर्शन व आत्मविश्वास के अभाव में दब कर रह जाती हैं।

ग्रामीण बच्चों में आत्मविश्वास व उनकी प्रतिभाओं को निखारने के लिए रूरल टैलेंट सर्च परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन किया ताकि ग्रामीण बच्चों को आगामी चुनौतीपूर्ण प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जा सके ।
उक्त परीक्षा के आयोजन में प्रबन्धक शब्बू रज़ा,फसीउल्लाह,अताउल्लाह,एस पी यादव,फ़ैज़,अहमद,नमरा तौसीफ,शगुफ्ता,बुशरा,इमरान,शाह मो0,मोनीश,रूपईडीह बी,अमित सिंह,जफ़र अहमद,वेद प्रकाश,खान मोहम्मद,सफीउद्दीन,ब्रिजेश कुमार,सलिहा,अर्पित श्रीवास्तव,श्री राम साहू आदि का विशेष योगदान रहा।

