कर्नलगंज,गोण्डा।स्थानीय विद्युत उपकेंद्र पर तैनात गोरखपुर निवासी धनजीत कुमार कर्नलगंज तहसील में स्थित पावर हाउस में टीजी-2 के पद पर तैनाती है। गुरुवार की देर रात्रि हुजूरपुर तिराहे पर वो एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए।धनजीत कुमार राजस्व वसूली के पद पर तैनात हैं। और मौजूदा समय में कर्नलगंज के सीएचसी के सामने किराए के मकान में रहते हैं।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को देखते हुए उन्हें गोंडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया,जहां इलाज चल रहा है। घायल धनजीत कुमार के सहकर्मियों और जान-पहचान वालों को जैसे ही सड़क हादसे की सूचना मिली। लोग अस्पताल में उनकी कुशल-क्षेम जानने के लिए दौड़ पड़े। और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक धनजीत कुमार की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टरों ने उन्हें कुछ दिनों के लिए निगरानी में रखने का निर्णय लिया है।

