गुलाम जीलानी बेग
सादुल्लाह नगर,बलरामपुर।संगठन चुनाव को लेकर सादुल्लानगर मंडल में मंडल कार्यशाला का आयोजन तुलसी विद्या मंदिर में किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक देवानंद गुप्ता ने कहा कि संगठन चुनाव महापर्व में बूथ से लेकर जनपद स्तर तक समितियों का गठन किया जाएगा।इसी क्रम में सादुल्लानगर मंडल कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कहा कि भारतीय जनता पार्टी सभी कार्यकर्ताओं को एक समान समझती है।पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता महत्वपूर्ण हैं।कर्मठ एवं इमानदार कार्यकर्ताओं को पार्टी में उच्च स्थान पर पार्टी स्थान देती है।
एक आम कार्यकर्ता को शीर्ष पद पर भाजपा ही सम्मान दे सकती है।बताया कि संगठन की दृष्टि से सबसे पहले बूथ मजबूत होगा ।तभी हम मजबूत होंगे। इसी को निरंतर मजबूत करना है।सभी कार्यकर्ताओं को बताया कि आप सभी लोग बूथ गठन में लग जाए।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अरविंद मिश्र,रमेशचंद तिवारी,दीपचंदजायसवाल,रमेश चौहान,बिजय गुप्ता,राधेश्याम गुप्ता, विष्णु गुप्ता,सुमित सिंह,राजकुमार गुप्ता,अखिलेश मिश्रा,फणींद गुप्ता, रोहितराज, पंकजगुप्ता,सहित सभी शक्ति केंद्र संयोजक व सहयोगी एवं बूथ अध्यक्ष आदि मौजूद रहे।।

